...

9 views

बस, सब सही....
कुछ कहानी अनकही ही सही
कुछ यादें भूली सी सही

कुछ ज़ख़्म रिसते ही सही
कुछ गीत अधूरे ही सही

कुछ सपने टूटे ही सही
कुछ ख्वाब बिखरे ही सही

कुछ लफ्ज़ गुम ही सही
कुछ अश्क़ सूखे ही सही

कुछ रिश्ते बेनामी ही सही
ये मन तड़पता ही सही

ये मुस्कान खिली ना सही
ये कसक बेइंतिहा ही सही

ये नयन पथराये ही सही
और ए जिंदगी तू बेवफा ही सही


© * नैna *