दूरियां
हमारा नाराज रहना,
यूँ चुपचाप रहना
कितना भयानक है।
हमारा ये छोटा-सा,
प्यारा-सा कमरा
एक अंतहीन रेगिस्तान हो गया है।
हम एक बिस्तर पर तो हैं
पर देखिये न!
आप कितनी दूर हैं मुझसे
...अब चले आइये।
दूरियां और दूरियों को जन्म देती है।
© prabhat
यूँ चुपचाप रहना
कितना भयानक है।
हमारा ये छोटा-सा,
प्यारा-सा कमरा
एक अंतहीन रेगिस्तान हो गया है।
हम एक बिस्तर पर तो हैं
पर देखिये न!
आप कितनी दूर हैं मुझसे
...अब चले आइये।
दूरियां और दूरियों को जन्म देती है।
© prabhat