...

33 views

हम दोनो...💞👫💞
एक दूसरे के, हम आधार है Nikshu,
हम दोनो में बेपनाह प्यार है Nikshu.

शामों सहर हम रहते है सदा साथ साथ,
एक दूजे के हम तलबगार है Nikshu.

हम तुम ही क्या यहां तो सब जानते है,
कौन अच्छा, कौन बेकार है, Nikshu.

मसीहा को भी सूली पे चढ़ाया गया है,
हम_ तुम फिर, क्या यार है, Nikshu.

कौन क्या कहता है, हमे इस से क्या ?
हमे एक दूजे_से सरोकार है Nikshu.

हमे जीना है एक दूजे की बाहों में ही,
साथ मरने को हम तैयार है Nikshu.

जो उठाते है, हमारे रिश्ते पे उंगलियां,
उनका क्या ? अधिकार है, Nikshu.

इश्क करना नही निभाना बड़ी बात है,
इसमें हिम्मत की दरकार है Nikshu.

© एहसास ए मानसी