...

6 views

शीर्षक- चंद्रयान 3
#चंद्रयान3 #मूनमिशन
🇮🇳🌝शीर्षक -चंद्रयान 3🌝 🇮🇳
चंद्रमा के दक्षणी ध्रुव पर कदम रख इतिहास रच दिया भारत ने।
पृथ्वी और चाँद की दूरी को कम कर दिया भारत ने।
6.04 पर सफलता से लैंडिंग हुई चंद्र यान की,
यह जीत है कठिन परिश्रम, बुलंद हौसलों की उड़ान की।
जज्बे की उड़ान रंग ले ही आई,
चाँद पर पहुँचा दिया भारत ने चंद्रयान।
गर्व है हमें अपनी मातृभूमि पर, मेरा भारत महान ।
23/08/2023 एतिहासिक दिन बन गया है आज,
समस्त देशवासियों के लिए यह क्षण हैं बहुत खास।
आज अपनी आँखो से देखा है इतिहास को रचते हुए,
चंद्रयान को देखा आँखो से चाँद पर उतरते हुए।
चंदा मामा अब हैं हमारे बहुत ही पास।
आज गौरव का पल है, आज हम गर्व से कहते हैं "एकता में बल है"
🇮🇳🌝जय हिंद जय भारत🌝 🇮🇳
✍🏻🌺रिया दुबे🌺✍🏻
©