...

1 views

विनय ,बादल ,दिनेश
सुना रहा हूँ पाठक, सुन लो
ऐसे वीरो की कहानी ,
जिसने भारत की आज़ादी हेतु
करदी दान जवानी |

बढ़ चला था अत्याचार
छीन गया नारी सम्मान
बंगाल समेत समूचे देश में
हो रहे थे लोग अपमान |

फिर ,
नियुक्त किया बंगाल टाइगर ने
ऐसे, तीन निपुण बन्दे ,
जो गोरो के घर घुसकर मार
उड़ जाते बन परिंदे |

जान की परवाह ना करते
प्रवेश किया राइटर्स में
किया हंगामा, खेली होली
जो था इनके अरमान में |

युद्ध था इतना खतरनाक कि
कारनामा पंहुचा विदेश
हॅसते हॅसते शहीद हुए
विनय ,बादल ,दिनेश |























©अविनाश कुमार साह
© All Rights Reserved