...

7 views

जाना चाहो तो चली जाना
तुमसे इतनी मोहब्बत है जानां।
जाना चाहो तो चली जाना।।
मजबूरी में रिश्ता न निभाना।
जाना चाहो तो चली जाना।।

कोई गलत कदम न उठाना।
जाना चाहो तो चली जाना।।

मैं तो दीवाना हूं मुझको न समझाना।
जाना चाहो तो चली जाना।।

तन्हा दिल बहलाने को,
तेरा गम भुलाने को,
हम ढूंढ लेंगे कोई मयखाना ।
जाना चाहो तो चली जाना।।

मेरी फिक्र में खो मत जाना।
याद आऊं तो रो मत जाना।।
खुश रहना तुम हंसना हंसाना ।
जाना चाहो तो चली जाना।।

उल्टे नामों से पुकारेगा ,
तीखे ताने मारेगा,
रोएंगे हम हंसेगा जमाना ।
जाना चाहो तो चली जाना।।

तेरी खुशी के लिए,
तेरी हसी के लिए,
हम सब सह लेंगे जान ए जाना।
जाना चाहो तो चली जाना।।

तुम्हारे यार का,
राम अवतार का,
अब क्या करें, दिल है तो है दीवाना।
जाना चाहो तो चली जाना।।
© राम अवतार "राम"