...

2 views

"वृक्ष धरा के हैं आधार"
वृक्ष धरा के हैं आधार,
इनसे ही जीवन का संचार..!

वृक्ष बिना असंभव जीवन,
धरा के ये बहुमूल्य उपहार..!

थोड़ा सा तुम करो उपकार,
वृक्ष लगाओ एक हज़ार..!

जितना जीवन उतनी ऊर्जा,
जीवन होगा सदाबहार..!

बन के रहना न हथियार,
इतिहास में रचनाकार..!

काटना न तुम वृक्ष कभी,
जीवन के ये पालनहार..!

बिना वृक्ष के निश्चित मृत्यु,
मचेगा फिर यूँ हाहाकार..!
© SHIVA KANT