...

6 views

चिकित्सक!!
चिकित्सक हमारे जीवन का आधार
करो हमेशा चिकित्सा का मान सम्मान

कभी हमें कुछ हो जाए,
ईश्वर से पहले चिकित्सक की याद आए
हम इक छोटी उम्मीद के लिए
उसके पास चले जाए!!

जा उसके पास सारी चिंताएं,
अपनी उसे ज्ञात कराएं
और वो हमें हर इक
बिमारियों से निजात दिलायें!!

जब प्रथम बार आंखें खोली तो देखा
एक चिकित्सक को स्वयं के समक्ष,
सहसा कुछ हुआ तो याद
आई एक चिकित्सक की!!

चिकित्सक भी नहीं देखते जात पात
और लग जाता है अपने काम में,
चिकित्सा ही हमारे जीवन का आधार,
करो हमेशा तुम उसका सम्मान

चिकित्सक एक मसीहा है,
जो बीना कुछ सोचे हमारे प्राण
की रक्षा करता है, जुट जाता है
अपनी विद्या और ज्ञान के साथ!!

ईश्वर तो है ही सर्वव्यापी
किंतु चिकित्सक सर्वोपरिया है
ईश्वर द्वारा भेजा गया मसीहा है
मनुष्य के लिए चिकित्सक !!

चिकित्सक हमारे जीवन का आधार
करो हमेशा चिकित्सा का सम्मान!!

© hema singh __