...

28 views

क्या लिखूँ मैं...?
क्या लिखूँ मैं...?
मुस्कान में अश्रु लिखूँ...
या लिख दूँ भीड़ का मौन मैं...?
अंतरात्मा के प्रश्न लिखूँ..?
या लिख दूँ ह्रदय की पीर मैं...?

क्या लिखूँ मैं...

जीवन की असफलताए लिखूँ...
या लिखूँ , हर बार किये प्रयास मैं...?
पेट कोई भूख लिखूँ...
या लिख दूँ स्वप्न हजार मैं...?

क्या लिखूँ मैं...

पन्नों पर भाव उतारती , कलम लिखूँ...
या लिख दूँ अश्रु धार मैं...?
निरंतर करती संघर्ष लिखूँ...
या लिख दूँ स्वयं को लाचार मैं...?

क्या लिखूँ मैं..

सफलताओं की कहानी लिखूँ...
या लिख दूँ स्वयं की हार मैं...?
एकांत की चुभन लिखूँ...
या लिख दूँ स्वयं का साथ मैं...?

क्या लिखूँ मैं...

एक अनजान सी राह लिखूँ...
या लिख दूँ मंजिल से प्यार मैं...?
मुझको बिखेरती पीड़ा लिखूँ...
या लिख दूँ अपनों के बार मैं...?

अंतर्मन का युद्ध लिखूँ...
या लिखूँ , बहिर्मूखी भटकाव मैं...?

क्या लिखूँ मैं....
क्या लिखूँ मैं...?

© श्वेता श्रीवास