...

14 views

माता पिता से बढ़कर कोई और नहीं
माता पिता से बढ़कर जग में कोई भगवान नहीं। माता पिता से बढ़कर जग में कोई और नहीं। माता पिता को जो दुख है देता, वो पाता कभी सम्मान नहीं। माता पिता का जो करे अनादर, जग में है वो पापी इंसान। भगवान का दूसरा रुप है माता पिता,उनके लिए तो दे देंगे जान है हम। हमको मिलता जीवन उनसे, उनके कदमों में है स्वर्ग बसा। संस्कार वह हमें हमेशा सिखलाते, अच्छा बुरा हमें बतलाते। दुनिया के हर दुख हमारे लिए है सहते। सदा प्यार वह हम पर बरसते। तबीयत अगर हो जाए खराब, रात रात भर हमारे लिए है वो जागे। माता पिता हमारी हर, गलतियों को करते माफ, उसके बदले हम उनको क्या कुछ है देते? माता पिता हमारी हर खुशियों के लिए अपने आंसू है वो बहाते। माता पिता से बढ़कर जग में कोई भगवान नहीं। माता पिता से बढ़कर जग में है कोई और नहीं।