...

7 views

आ जिंदगी चल थोड़ा मुस्काए
आ जिंदगी चल थोड़ा मुस्काए
बालों को आजाद हवा से मिलाए
आंखों को मूंद शांति में खो जाए
खयालों को बेफिक्री का पाठ आज पढ़ाए
बिना रुके सपनो की दुनिया में खो जाए
आ जिंदगी चल थोड़ा मुस्काए
ना ही कोई बंदिश ना मजबूरी रोक पाए
हर हाल को बेखौफ धूल से मिलाए
पानी की लहरों सी बेबाक छलांग लगाए
हर इच्छा हर सपने के चल पूरा कर जाए
आ जिंदगी चल थोड़ा मुस्काए