...

53 views

Sasural chli nanhi pari.🥺♥️
देखों-देखों घर आई एक नन्ही परी,
दिल में उत्साह और उमंग भरी,
देखों-देखों घर आई एक नन्ही परी||
घर में गूंज रही किलकारी ध्वनि,
आँखों से झर रही मोतियों की लड़ी,
जैसे खेत में ओंस की बुँदे है पड़ी ||
देखों-देखों घर आई एक नन्ही परी………………..||
पूरा परिवार उसके इर्द गिर्द घूम रहा,
सुन्दर सलौना प्यारा सपना उसके लिए बून रहा,
जैसे भंवरे की गुंजन में हर एक पुष्प झूम रहा||
देखों-देखों घर आई एक नन्ही परी………………..||
पैरों में घुंघरू बांधकर छमक-छमक वो बाजती,
कभी दादा,कभी दादी,कभी माँ के पास भागती,
जैसे वन में मौर की सुन्दर छवि है नाचती ||
देखों देखों घर आई एक नन्ही परी………………..||
नन्ही परी आज चली गुरुकुल की गली,
चलो-चलो आज वो विवाह के मंडप में खड़ी,
प्यारी नन्ही परी माँ का आँचल छोड़ चली,
बाँटने स्नेह ससुराल की गली ||
देखो देखो घर छोड़ चली नन्ही परी
बाँटने स्नेह ससुराल की गली ||
देखों-देखों घर छोड़ चली नन्ही परी,
दुल्हन बन ससुराल चली ……||
© dream girl😍