...

6 views

it's true...
मै लड़का हूँ मगर
मुझको भी तो तकलीफ़ होती है,
यूहीं कहते हैं सब
मेरी ज़िंदगी आसान होती है।
मैं लड़का हूँ मगर...
मेरा तो दर्द भी सूखा है
ये नम हो नहीं सकता,
के कहते हैं सभी लड़का है तू,
तू रो नहीं सकता,
मेरे तो अश्क पर भी एक बंधी
ज़ंजीर होती है।
मैं लड़का हूँ मगर...
के मुझसे बांध रखे हैं
सभी ने ख्वाब कुछ अपने,
इसी इक सोच से, जाते हैं मर
मेरे सभी सपने,
मेरी तो ख्वाब की दुनिया भी ये
ग़मगीन होती है।
मैं लड़का हूँ मगर....


© AK. Sharma