...

3 views

श्री राम जन्मोत्सव

© Nand Gopal Agnihotri
बाजे अवध में बधैया, आए हैं आज रघुरैया ।
राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न, आए हैं चारो भैया ।।
अवधपुरी लागे स्वर्ग से न्यारी, खुशी से नाचे नर और नारी ।
दै दै ताल ताता थैया, आए हैं आज रघुरैया ।।
चारो लाल पलने पर झूलें, राजा दशरथ जी खुशी से झूमे ।
आज मगन तीनों मैया, आए हैं आज रघुरैया ।।
गुरु वशिष्ठ आए नाम करन को, भोलेबाबा शुभ दरशन को ।
जेठे सुत राम रघुरैया, आए हैं आज रघुरैया ।।
विश्वविश्वभरण पोषण कर जेई, ताकर नाम भरत अस होई ।
भरत नाम दूजे भैया, आए हैं आज रघुरैया ।।
शेषनाग अवतारी लक्ष्मण, सकल जगत आधारी लक्ष्मण ।
तीजे लक्ष्मण भैया, आए हैं आज रघुरैया ।।
जाके सुमिरन से रिपु नासा, नाम शत्रुघ्न वेदप्रकाशा ।
चौथे शत्रुघ्न भैया, अवध में बाजे बधैया ।।
जयश्री रामजी