...

52 views

मेरा आगे का सफ़र..
जिंदगी से अभी बहुत कुछ सीखना है,
भीड़ में भी सबसे अलग दिखना है,
बस चलते जाना है कहीं नहीं रुकना है।
सबसे हटकर कुछ ख़ास लिखना है,
सौ डेढ़ सौ साल जीना है,
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

फूलों पर ही नहीं कांटों पर भी चलना है,
दुनिया के हर रूप हर रंग में ढलना है,
खुद बदलकर किस्मत को बदलना हैं,
बदली किस्मत का उपन्न्यास लिखना है
सौ डेढ़ सौ साल जीना है
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

हर मुश्किल को आसान बनाना है
हवा के झोंको को तूफान बनाना है
सफलताओं को अब गले लगाना हैं,
सफल जिंदगी का इतिहास लिखना है
सौ डेढ़ सौ साल जीना है
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

बहुत बहुत बहुत दूर तक चलना है,
बार बार गिरकर खुद ही संभालना है,
मुश्किल हालातों को जीत में बदलना हैं,
जीत के जश्न का विश्वास लिखना है,
सौ डेढ़ सौ साल जीना है
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

बेशक मंजिलों पर ही निगाह रखना है,
पर हार-जीत दोनो का स्वाद चखना है,
हर तरह के जज़्बात को मैंने परखना है,
सारे एहसासों का आभास लिखना है,
सौ डेढ़ सौ साल जीना है
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

अपने हौसलों पर भरोसा करना है,
कुछ कमाल का सा कर गुजरना है,
चाहे जो भी हो किसी से नही डरना है,
इन हौंसलों का अहसास लिखना है,
सौ डेढ़ सौ साल जीना है
और हमेशा ऐसा ही दिखना है !!

बहुत बड़ा सोच लिया मैंने शायद, hehehe 🤭🤭 पर सोचने में क्या जाता है। सोचना ही है तो बड़ा ही सोचें ।हो सकता है मैं ऐसा ना कर पाऊं और क्या पता कर भी जाऊं पर सोचने में क्या जाता हैं।

#explore_happiness
#mylife_myrules
#sunita_the_smarty
#mydreams #rani
#100_150_not_out
#loveyouzindagi #me_vs_me
#rani_the_writer #sunita_saini

© Sunita Saini