...

2 views

यम का संदेशा
जीवन है छनिक भैया
इतना भी ना इतराओ।
है सत्य एक मृत्यु
ये बात समझ जाओ।
जब तक मिला है जीवन
उपहार मान जी लो।
पिछले जनम की भूल
को पैबंद डाल सी लो।
पशु को,गरीब जन को
खाना कभी खिला लो।
कुछ दान आदि कर लो
कुछ धर्म भी कमा लो।
माना कि पुण्य से ही
मानव का देह पाया।
पर साथ पूर्व जन्म का
कुछ पाप भी तो आया।
अपने सुकर्म से तुम
इस पाप को मिटा लो।
कुछ पाप किये होंगे
तो पुण्य भी कमा लो।
जीवन का क्या भरोसा
कब शाम इसकी आए।
किस क्षण न जाने यम का
संदेशा आ जाए।
✒️कौशल किशोर सिंह

© Kaushal