...

2 views

राजा रानी....❤️💔
मेरी कहानी का राजा नही बदला,,,
पूरी की पूरी कहानी बदल गई।।।।
अधूरी से पूरी हो कर ,,मेरी नादानी बन गई।।।।
कभी नहीं कहा राजा ने की तू मेरी रानी हैं,,,
सारी वजह दी की मैं बेइंतहा प्यार करूं,,,,
पर उस प्यार की मेरे पास न कोई निशानी है।।।।
रिश्ते के उतार चढ़ाव और कुछ राजा की बेईमानी है,,,
रानी अधूरी है राजा के बिना बस इतनी सी कहानी है।।।।
राजा है मनमानी,,बस अपनी सुनता है,,,
मुझसे दूर हो कर राजा का दिल कहा दुखता है।।।।
राजा की कहानी में रानी का किरदार ही किसी और का लगता हैं।।।।
मेरी नज़रों में तो ये दास्तां ही पुरानी है,,,
मेरे राजा की रानी कोई और कोई और ही दीवानी है।।।।।
ये कहानी बेशक मेरी है पर इसमें राजा की लिखाई है।।।
इस कहानी में मैं अच्छी ,,मैं बुरी ,, चोट मेरी ,,दर्द मेरा,,,
फिर भी मेरे हिस्से राजा की नफ़रत और राजा के हिस्से मेरी बेपनाह मोहब्बत आई है।।।।

© vandana singh