...

2 views

हे संकटमोचन
हे भक्तशिरोमणि कृपा करो,
मुझ अदनी की लाज रखो।।
हे संकटमोचन जागो,
यूं ना तमाशा देखो।।
पड़ी हूं घोर विपदा में,
अब तो हमें उबारो...
हे अंजनी के लाला तेरी जय हो"
मैं आई शरण तिहारे
अब तो मेरी सुध लो
हे भक्तवत्सल
हे कष्ट नाशक तेरी जय हो ।।
हे पवनपुत्र हे रामदुत ,
शरणागत की रक्षा करो ..!!
हे राम चरण के सेवक तेरी जय हो..!
लंकिनी मारे मेघनाद तारे,
लंका जला कर सिया सुधि लाए।।
किस विधि करुं तेरी बड़ाई..??
नहीं मुझ में हैं चतुराई..??
हे पवनपुत्र..हे सिया सुत
प्रभु तेरी जय हो...!!
जो कोई तेरा ध्यान लगाएं
भूत पिसाच का उसे डर ना सताएं।।
हे हनुमंत प्यारे,हे श्री राम के दुलारे,
कर दो बेरा पार प्रभु अब तो हमारे..!!
किरण