...

12 views

कारगिल विजय दिवस
26 जुलाई 1999 दर्ज है,जो किस्सा वीरता के पन्नों में, ऊंची चोटी कारगिल की जिस पर दुश्मन ने कब्जा जमाया था| कैप्टन विक्रम बत्रा ने यह दिल मांगे मोर.. विजय का डंका बजाया था|
भारत के वीर जवानों ने दुश्मन को मुंह के बल गिराया था|
ऑपरेशन विजय के रूप में दुश्मन ने करारा जवाब पाया था|
मां भारती की आन में तिरंगे की शान में,
दे दी वीरों ने अपनी प्राण की आहुति कारगिल के मैदान में|
अमर वीर जवानों की गाथा आज हर एक जुबान गाता है, शत शत नमन कर उन अमर वीर जवानों को जो सीने में खाकर गोली वतन की शान सजाता है||
© Kajal Mishra ✍️