...

8 views

" जाया नहीं जाएगी कुर्बानी "
जाया नहीं जाएगी कुर्बानी, मेरे देश के जवानों की
दुश्मनों तैयारी कर लो, अपने जनाजे उठाने की।
जवानों की शहादत पर जो ना खौले, वह खून नहीं पानी है
जो देश के काम ना आए, बेकार वह जवानी है।

कभी पाकिस्तान कभी आतंकियों ने, की अपनी मनमानी है
इन्हें सबक सिखाने की, भारतीय जवानों ने ठानी है।
जाया नहीं जाएगी कुर्बानी, मेरे देश के जवानों की
दुश्मनों तैयारी कर लो, अपने जनाजे उठाने की।

कभी उरी, पुलवामा अब हंदवारा को निशाना बनाया है
भारत मां के सपूतों ने हर बार उन्हें मजा चखाया है ।
जवानों की शहादत पर हमने सिर्फ अश्रु बहाया है
मेरे वीर जवानों ने दुश्मन को मार गिराया है।

फिर होनी चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक हर भारतवासी चिल्लाया है
नहीं होना चाहिए लहू अब ठंडा जो इस बार गरमाया हैं।
जाया नहीं जाएगी कुर्बानी, मेरे देश के जवानों की
दुश्मनों तैयारी कर लो, अपने जनाजे उठाने की।