...

2 views

खुशियों की सौगात होली
रंगों की देखो होली आई
खुशियों की सौगात है लाई
लाल गुलाबी हरे पीले
सभी रंगों ने दिलों मे
प्रेम के भाव जगाए
भूल कर सारे गिले शिकवे
आओ हम सब होली का त्योहार मनाएं
गली मोहल्ले में मची है धूम
जगह जगह आपसी मतभेद को किया दूर
जब हर तरफ होलिका दहन हुआ
सबके दिलों में प्रेम का संचार हुआ
घर घर में बनते पकवान
गुजिया पापड़ और भांग
होली के सब गीत गाते
झूम झूम कर खुशियाँ मनाते
आओ हम सब भी खुशियाँ मनाएं।

होली की शुभकामनाएं।

© hemasinha