...

15 views

दुआएं ....🌺
दिन विशेष खुशियां लेकर आए
जीवन भर ईश्वर कृपा बरसाए...!!

उषा की किरणें आईं,
देने को बधाई लाई ,
खुशियाँ आँगन छाए ,
उजाले रहे सदा।

लेखनी शारदे बसे ,
शब्दों में रस बरसे,
साहित्य सितारा बने ,
दुआ में कहे सदा।

आनंद के घन छाए ,
हरि कृपा बरसाए,
जीवन हो सुखमय ,
आनंद लहें सदा।

आदित्य सी रौशन हो,
भाग्यनिधी बुलंद हो,
मधु माँगे कान्हा जी से,
श्री धारा बहे सदा।


जन्मदिन मुबारक हो राकेश भाई 🙏🏻
© मधु झुनझुनवाला