...

2 views

#रंगों का त्योहार
शीर्षक-रंगों का त्योहार
दिनांक-5/3/2023
🔴🟠🟡🟢🔵🟣🔴

रंगों का त्योहार है आया।
खुशियां अपार लाया।।
पलाश के फूलों ने शमा
ये रंगीन बनाया।
घर-घर की फर्श दीवारों
ने भी होली का यह त्यौहार
मनाया।।
हर एक दूसरे के गालों पर
रंग लगाकर दुश्मनी को है,
भूलाया ।
दोस्तों को भी गले लगाया।।
होली का त्योहार है आया
खुशियां अपार लाया।
मीठी मीठी गुजिया की खुशबू
और मठरी का स्वाद लाया।।
राधा कृष्ण का प्यार रंगों की
बौछार लाया।
गोपियों संग खेलन को मस्ती
का यह त्यौहार है आया।।
अंग अंग भिगोकर मन का
सुमार लाया।
रंगों का त्योहार है आया ।।
खुशियां अपार लाया।

-दीप्ति गर्ग