...

14 views

जो भी है वही है ❤
कभी वो आसमाँ का चाँद भी है,
कभी वो लबों की गंदी गाली भी है..।

कभी वो हर खुशी की वजह भी है,
कभी वो दुःखों का कारण भी है..।

कभी वो ताउम्र का साथी भी है,
कभी वो चंद पलों का ख्वाब भी है..।

कभी वो दिल की धड़कन भी है,
कभी वो दिल का कातिल भी है..।

कभी वो दिल का बचपना भी है,
कभी बचपने का कातिल भी है..।।

कभी वो इश्क़ भी है आशिकी भी हैं,
कभी वो नफरत भी है बेवफा भी है..।

जो है सब वही है इश्क़ मोहब्बत मन्नत मजहब,
धर्म दौलत ईमान गाली बद्दुआ दुआ जो है सब वही है....!!!
© The Introvert Guy...!!