...

7 views

मंगल पांडे
देश की आजादी की क्रांति में जो पहला नाम है आता।
वो कोई और नहीं मंगल पांडे है कहलाता।।

अंग्रेजों पर किया था पहला हमला जिसने।
'मारो अंग्रेजों को' का नारा लगाया था उसने।।

सूअर और गाय की चर्बी के कारतूस ने उसका खून था उबाला।
अपनी धर्म और देश की आन के लिए उसने बगावत का बिगुल था बजा डाला।।

देश की आजादी की पहली लड़ाई का किया था जिसने आगाज़।
उसके जन्मदिन पर देश नमन करता है उसको आज।।

आंदोलन जीत तो ना पाया, पर जाते जाते लगा गया था बगावत की चिंगारी।
उस बगावत की आग ने ही एक दिन दिलवाई थी आजादी हमारी।।

ऐसे देश के वीरों की कुर्बानी ना जाने दो व्यर्थ।
देश में यदि ना हो एकता, प्रेम और भाईचारा, तो उनकी कुर्बानी का क्या बचा अर्थ।।

आओ मिलकर उनकी कुर्बानी को कुछ आदर हम दिलवाए।
जातिवाद, धर्मों, और भ्रष्टाचार के पापों से लड़कर देश को आगे हम बढ़ाए।।

© Vasudha Uttam