...

14 views

🌹🌹 हिन्दुस्तान🌹🌹
मैंने चांद को सितारों से बात करते देखा हैं
आग को मशाल बनते देखा हैं , हां मैंने हिंदुस्तान को आवाज बनते देखा हैं ।।

झांसी की तलवार को , जंजीरों में जकड़ी आवाज को गांधी का सूत्रधार बनते देखा हैं हां मैंने हिंदुस्तान को आज़ाद बनते देखा हैं।।

नेहरू के राज को , बहादुर के विश्वास को
इंदिरा के विकास को हिंदुस्तान का मार्ग बनते देखा हैं हां मैंने हिंदुस्तान को नया आयाम बनते देखा हैं ।।

कबीर के राग को ,पक्षी की आवाज को ,गंगा के घाट को लिवा़ज बनते देखा हैं हां मैंने हिंदुस्तान को रिवाज़ बनते देखा हैं।।

तेजाब को , औरत के सम्मान को क्षण क्षण मरते ,कभी दम भरते देखा हैं ,, हां मैंने हिंदुस्तान को इंसाफ करते देखा हैं।।

मंगल ग्रह पर नया साल बनते देखा हैं , हां मैंने हिंदुस्तान को हिंदुस्तान बनते देखा हैं।।

हां मैंने हिंदुस्तान को मिसाल बनते देखा हैं।।
महामरी में एक साथ लड़ते देखा हैं ।।


#hum hoge kamyab (fight covid 19 stay home India )😊