...

4 views

तन्हाई के लम्हें
#ख्वाबोंकीदुनिया
जितने दूर होते है तुझसे
भरी महफ़िल में हम,
मगर,बहुत करीब होते है
तन्हाई के लम्हें में हम...!1

रू ब रू इक गुफ्तगू तुमसे
कभी कह नहीं पाते हम,
मगर,दिल की आरज़ू कहते
तन्हाई के लम्हें में हम...!2

हकीक़त में जो तेरा कभी
साया तक छू सके न हम,
मगर,तेरे दामन से लिपटे रहे
तन्हाई के लम्हें में हम...!3

तुझसे ये दूरियां सच कहते ,
बड़ा तड़पते रहते है हम,
मगर,राहत के पल पाते तुझ संग
तन्हाई के लम्हें में हम...!4

लेखक_ #shobhavyas
#WritcoQuote
#writcopoem
#writcoapp