...

5 views

//सपनों की दुनिया
//सपनों की दुनिया//
कभी आश्चर्य चकित करती हैं,
कभी उड़ान भरती हैं,
कभी नई राह दिखा जीने की कला सिखाती है,
ये सपनों की दुनिया है,
पल में कहाँ से कहाँ पहुँचाती है,

जो हकीकत में हम कर नहीं पाते,
उसे भी पुरा कर जाती हैं,
ये सपनों की दुनिया है जीने का ढेरों अरमान देती हैं,

बड़ा ही अजीब दुनिया है,
खुशियाँ ढेर सारी करीब होती हैं पर हकीकत से परे होती हैं,
कभी सुनहरे पंख लगा नीले गगन की सैर कराती हैं,
कभी अपनी मंजिल तक पल में पहुँचा देती हैं,
ये सपनों की दुनिया है सिमट कर कहाँ रह पाती हैं,

ना उम्र की कोई सीमा ना पैरों में कोई बंधन होता है,
रंग बिरंगे मौसम में खिल खिला कर हँसते - रोते है,
यहाँ ना हँसने रोने का कोई कर्ज चुकाना होता है,
जिनसे मिलने की कभी सोचते नही उनसे भी मिल आते है,
ये सपनों की दुनिया है साहब कहाँ किसी को रोक पाती हैं

पल में विजय पताका लहरा कर सारे अरमान पूरे कर जाते है,
सबके चेहरे खुशियों से खिल जाते है, ,
अंधेरे घर भी जगमगा जाते है,
ये सपनों की दुनिया है
हकीकत में कहाँ हर अरमान पूरे हो पाते है!!
@chanda
© All Rights Reserved