...

1 views

रंगों में भाव
#ColoursOfEmotion
रंगो में भी भाव छिपा रहता है
हर किसी के दिल के करीब होते हैं रंग
लाल रंग प्रेम लुटाता रहता है
दिलों की नज़दीकियां बढ़ाता है
हरा उन्नति करता है
चाहे स्थिति कुछ भी हो
तरो ताजा मन रहता है
पीला बसंत लाता है
चहुँ ओर प्रकृति सजती है
मन में उमंगें जगती हैं
अनेक रंगो से रंगी दुनिया
अनेकों भाव दिखाती है
कुछ इंसान को प्रेरित करते
तो कुछ है मन को डराते
ऐसे ही रंगों का त्योहार होली
हज़ारों बुराईयां मिटाता है
आओ खेलें रंगों की होली
बन के सब हमजोली।


© hemasinha