...

9 views

इश्क़ - ऐ -रंग में
"इश्क़"  के  रंग  में रंग   कर  देखना,
तुम  भी "मोहब्बत"  कर  के  देखना...!

याद में  शख़्स  बस  वही  याद होगा,
मन - मंदिर  मे उन्हें  संजो के  देखना...!

सिमट जायेगी दुनिया प्रिय के बाहों में,
साथ कदम- दो - कदम चल के देखना..!

"त्याग" का महत्व खुद ब खुद जानोगे,
उनके लिए भी पलकें भिगों के देखना..!

"स्वार्थ" की दृष्टि तब  धूमिल हो जायेगी,
अपने प्रिय को  सर्वस्व  सौंप के देखना...!!!

© प्राची मिश्रा "जिज्ञासा"

#रंग #प्यार #प्राची #WritcoQuote