...

46 views

अठारह साल की उम्र।
अठारह साल की उम्र में,
एक कदम स्कूल में तो एक कदम कॉलेज में होता है।
अठारह साल की उम्र में,
अपने पराये और पराये अपने लगने लगते हैं।
अठारह साल की उम्र में,
माँबाप और टीचर्स की बातें काटने को मन करता है।
अठारह साल की उम्र में,
अपनी हर बात सही और बाकि सब गलत लगता है।
अठारह साल की उम्र में,
दिल पंछी बन उड़ने लगता है जाने क्या क्या सपने बुनने लगता है।
अठारह साल की उम्र में,
दोस्त भाई,और भाई दोस्त बन जाता है।
अठारह साल की उम्र में,
प्यार में वादे और कसमे खाई जाती हैं।
अठारह साल की उम्र में,
अधिकार कई मिल जाते हैं,गाड़ी चलाने का,वोट डालने का।
अठारह साल की उम्र में ,
कुछ बनने के फैसले होते हैं,
कुछ कर के दिखाना होता है।
अठारह साल की उम्र भी,
सबका जीवन बदल देती है, हरेक के जीवन में उथल पुथल कर देती है।