...

10 views

था एक लड़का
था एक लड़का सयाना सा
पर थोड़ा सा पगला सा
था एक लड़का प्यारा सा
पर थोड़ा सा अंजाना सा
था एक लड़का खिलाड़ी सा
पर थोड़ा सा अनाड़ी सा
था एक लड़का अकेला सा
पर थोड़ा सा शर्माया सा
था एक लड़का बवाल सा
पर जैसे कोई सवाल सा
था एक लड़का अपना सा
पर जैसे कोई सपना सा


© Rohini Tiwari