...

25 views

मां दुर्गा
ब्रह्मा विष्णु महेश के तेज से
अवतरित हुई मां दुर्गा
देव और मनुष्य के कल्याण हेतु
उत्पन्न हुई मां दुर्गा
सृष्टि का सृजन करने और दुष्टों का विनाश करने को अवतरित हुई मां दुर्गा
कभी गौरी कभी लक्ष्मी कभी
सरस्वती का रूप है मां दुर्गा
पापों से पापियों को तारने और भवसागर में फंसे नावों को उबारने को
प्रकट हुई मां दुर्गा
मां दुर्गा प्रतीक है बुराई पर
अच्छाई की विजय का
स्त्री की गरिमा है मां दुर्गा ,युगों
युगो से पूजनीय है मां दुर्गा
स्त्री की गरिमा को जो खंडित करें
उसके लिए काल है मां दुर्गा
दिन में दुखियों में अबला की
पुकार में है मां दुर्गा
स्त्री के हर रूप में कर्म और
शौर्य में है मां दुर्गा। 🙏🙏🌺🌺

माधुरी राठौर ✍️