music🎶
मुझे पसंद है music 🎶 सुनना,
उसे महसूस करना....
उसकी धुन पर खो जाना,
कभी मुस्कुराना हौले हौले..
कभी उस गाने की ताल से ताल मिलाना,
और मन भारी हो तो रो देना जी भर..
फिर मन का शांत हो जाना,
सौ सौ बार सुनना वो संगीत...
जिसमे महसूस हो धड़कन का भी थम जाना,
मन मुताबिक संगीत सुनने से....
मन अपने आप शांत होने लगता है,
जहां भर की कड़वाहट को भुलाकर...
एक ठंडक सी भर जाती है कहीं अंदर तक,
इक सुकून जो कहीं नहीं मिलता..
वो संगीत में अक्सर पाती हूं,
अपनी दुनिया को भूल के अक्सर,
मैं संगीत में घुल सी जाती हूं.
उसे महसूस करना....
उसकी धुन पर खो जाना,
कभी मुस्कुराना हौले हौले..
कभी उस गाने की ताल से ताल मिलाना,
और मन भारी हो तो रो देना जी भर..
फिर मन का शांत हो जाना,
सौ सौ बार सुनना वो संगीत...
जिसमे महसूस हो धड़कन का भी थम जाना,
मन मुताबिक संगीत सुनने से....
मन अपने आप शांत होने लगता है,
जहां भर की कड़वाहट को भुलाकर...
एक ठंडक सी भर जाती है कहीं अंदर तक,
इक सुकून जो कहीं नहीं मिलता..
वो संगीत में अक्सर पाती हूं,
अपनी दुनिया को भूल के अक्सर,
मैं संगीत में घुल सी जाती हूं.