...

5 views

जीवन एक यात्रा है...
यात्रा ही तो है जीवन।
कुछ अन्य नये नये यात्री मिलते हैं।
कुछ मिलकर बिछड़ते हैं,
कुछ बिछड़कर मिलते हैं।
कुछ साथ चलते हैं।
इष्ट बिना कुछ यात्रियों के साथ
चलना पड़ता है,
साथ निभाना होता है।
कुछ चाहें तो भी साथ नहीं चल सकते हैं।।

यह अनादि अविनाशी सृष्टि नाटक चक्र
और समय का चक्र की चलान है।
ऐसे हो, वैसे हो, कैसे भी हो यात्रा
चलना पड़ता है,
मंजिल तक जाना ही पड़ता है।
न थकना है, न रुकना है।
धैर्य, दृढ़ता, आत्मविश्वास के बल पर
आगे बढ़ना ही
एक अच्छा सच्चा यात्री का पहचान होता है।।

खुद पर अचल अटल अडोल विश्वास रखकर,
सबकुछ सरल सबल मन से सामना कर,
सफल होना पड़ता है।
याद रहे कि, जीवन यात्रा अमूल्य है।
खुशी खुशी से, आनंद से,
ईश्वर को याद करते अनुभव कीजिए।।

© Vanishri Patil
#WritcoQuote #writco #writcoapp #inspirational #VanishriPatil #poem #thoughts #quote #motivational #hindi