...

12 views

राम नाम
राम नाम के रस का,
करलो बन्दे पान
बुद्धि विवेक का परिचय दो
बनो ना यों अज्ञान

राम तो एक शक्ति है
समझो ना बस इसे नाम
जो कंठ लगावे नाम का
सिद्ध हो उसके सब काम

राम अर्थ है जीवन का
करत मानव कल्याण
शत्रु सब काँपन लगे
जब चढ़े धनुष पर बाण

सनातनी संस्कार का
परिचायक है राम
क्या सतयुग क्या द्वापर
कलयुग में भी राम
© sushant kushwaha