...

10 views

समाज पर प्रश्न
अपना चरित्र छुपाकर,
दूसरों पर ऊंगली उठा रहे है|
खूद की माँ, बहनो को पर्दे मे रख,
पराई स्त्री से खेल रहे है|
डांस बार और पब मे जाने को
फैशन बता रहे है|
और आधुनिक शिक्षा और नौकरी के लिए,
माँ-बाप को छोड़ दूसरे शहरों मे बस रहे है|
अपनी संस्कृति को भूल,
विदेशी संस्कृति अपना रहे है|
बुढ़े माँ-बाप को वृद्धा आश्रम भेजकर
स्वयं को आधुनिक और शिक्षित बता रहे है|
तो प्रश्न है आज इस समाज से
क्या वाकई हम शिक्षित हो रहे है?
क्या वाकई समाज बदल रहा है?
तो फिर क्यों बलात्कार जैसे
कुकर्म आज भी हो रहे है?
क्यों कई माता-पिता वृद्धा आश्रम मे
अाँसुएं बहा रहे है|

© aparna