...

7 views

देश भक्ति गीत


सतरंगी सपनो की दुनियां हमारी
फूलों सा महकाएंगे
कर लेंगे मुट्ठी मे हम आसमां को
दुनियां पे छा जाएंगे


एकता के पथ पे अग्रसर, हम चलते ही जाएंगे
बाधाओं पे होंसलों से वार करते जाएंगे
हम ना थकेंगे,हम ना रुकेंगे आगे बढ़ते जाएंगे
अपने वतन की आन बान की खातिर लड़ते जाएंगे
झुकने ना देंगे तिरंगे को अपने गगन मे ही लहराएंगे

सतरंगी सपनो की दुनियां हमारी
फूलों सा महकाएंगे
कर लेंगे मुट्ठी मे हम आसमां को
दुनियां पे छा जाएंगे


हर इक भारतवासी सोचे देश की प्रगति कैसे हो
हम तुम सब भी सीमाँओ पे खड़े प्रहरी जैसे हों
देश है हम सबसे और हम सब देश की खातिर एक रहें
जात धर्म को छोड़ वतन के लिए इरादे नेक रहे
फिर चाहे बादल फटे या सुनामी भी आए तो तर जाएंगे

सतरंगी सपनो की दुनियां हमारी
फूलों सा महकाएंगे
कर लेंगे मुट्ठी मे हम आसमां को
दुनियां पे छा जाएंगे