...

7 views

"बात बने"
वक़्त है बुरा,
मैं नही।
एहसास उसे भी हो,
तो बात बने।

जिंदगी कटती,
नही तन्हा।
मान जाये वो,
तो साथ बने।

दूरी दिलों की,
जरूरी नही।
समझे एक दूसरे को,
तो हालात बनें।

इश्क़ किया,
अकेले में हमने।
रंजिश की बातें,
ना दिन रात बने।

निशानी मोहब्बत की,
महफूज़ संग अपने।
इशारों में सही,
ऐसे जज्बात बने।

खोया है बहुत,
जिंदगी में मैंने।
समझ जाएं वक़्त रहते,
फिर हर बात बने।

वक़्त है बुरा,
मैं नही।
एहसास उसे भी हो,
तो बात बने।।
© RamKumarSingh(राम्या)