...

10 views

कल का भारत
आशाएं हर आंखों में हैं
उम्मीदें हर सांसों में हैं
शूर वीरों से चमकता
हमने देखा सपनों का भारत

हर मुश्किल में साथ है देता
मित्र देश से वचन निभाता
‘मिशन दोस्ती’ ले उड़ जाता
मिसाल है मित्रता का भारत

चांद पर पहुंच कर इतराता
‘आदित्य’ से है गहरा नाता
‘वसुधैव कुटुंबकम्’ कहता
ये हमारे अपनों का भारत

नारी शक्ति है इसकी शान
चाहे कृषि हो या विज्ञान
अंतरिक्ष से खेल में महारत
ये हमारी माता का भारत

गांव–गांव समृद्ध होता
मिलता यहां हर जन है हंसता
इसे खुद गांवों में बसता
हमने देखा कल का भारत
© ढलती_साँझ