...

51 views

❤️❤️ बचपन ❤️❤️
वो कागज की नाव,
वो बरसात का भरा पानी।
वो नादानियाँ बचपन की,
और गुजरे बचपन की कहनी।।
किस्सा बचपन का ये बहुत याद आता है...

वो साइकिल की चेन का उतरना,
और मेरा उसको चढाना।
वो हाथ, कपडों का काला होना,
और मम्मी से उनको छुपाना।।
किस्सा बचपन का ये बहुत याद आता है....

पापा से 5₹ माँगकर,
नई एक पतंग को लाना।
करके इंतजार मम्मी के सोने का,
और उसे छत पर जाकर उडाना।।
किस्सा बचपन का ये बहुत याद आता है....

दोस्तों के साथ कंचो से खेलना,
और खेलते-खेलते लड जाना।
मार-पीट करने के बाद,
उसकी मम्मी का शिकायत लेकर आना।।
किस्सा बचपन का ये बहुत याद आता है....
© Shivam Dubey