...

13 views

मन के विज्ञान
होता उथल-पुथल मन में
मन के विज्ञान से अंजान
मनोविदलता,मनोग्रसित होता मन,
वजह बाध्यता प्रेम विकार,
नतीजा प्रेम रिएक्शन का
मन हुआ भ्रम का शिकार,
होता उथल-पुथल मन में,
मन के विज्ञान से अंजान,

संयमित,असंयमित,सशंकित
मन हुआ भयाक्रांत,
चिंता-दुश्चिंताओं में फंसा मन,
भटका बारम्बार,
यमुना नहाए कि सरस्वती,
गंगाजल की महिमा से अंजान,
होता उथल-पुथल मन में,
मन के विज्ञान से अंजान,
मनोविदलता,मनोग्रसित होता मन,
वजह बाध्यता प्रेम विकार,

अलग अलग मन की परिभाषा,
अलग अलग सबका राग,
एक मन खोजे सतरंगी छटा,
इक मन,इक मन लिए,
छोड़ चले यह संसार,
होता उथल-पुथल मन में,
मन के विज्ञान से अंजान,
मनोविदलता,मनोग्रसित होता मन,
वजह बाध्यता प्रेम विकार,
# स्वरचित Radha Singh
© स्वरचित Radha Singh