...

17 views

हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
आगे- आगे ही बढ़ेंगे!
हम रुकेंगे ना कभी
हम झुकेंगे ना कभी!!

हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
जीवन अपना अनमोल बनाएंगे
निरक्षरों को साक्षर हम बनाएंगे!
दुसरों को भी पढ़ाएंगे
हम आगे- आगे ही बढ़ेंगे!!

हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
देश की उन्नति करेंगे
जीवन का हर एक सपना
साकार हम करेंगे!
सफलता का रास्ता
हम कभी भी ना छोड़ेंगे!!

हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
स्वयं पर विश्वास रखेंगे!
लोगों के मन में क्रांति का
विश्वास हम जगाएंगे!!

हम पढ़ेंगे, हम पढ़ेंगे
आगे- आगे ही बढ़ेंगे!