...

3 views

अपनी अच्छाई
चाहे कोई कुछ भी कहे,
बस अपनी अच्छाई बरकरार रहे।
बुराई करने वाले तो बुराई करते रहेंगे,
उससे अपने को क्या रोक पाएंगे।

अपने कर्मो को सही रख,
और भगवान पर भरोसा रख।
एक दिन वो तुझे भी उठाएंगे,
वक्त आने पर ही तुझे उड़ाएंगे।

तब तक बस अच्छाई करते जाना है,
किसी के प्रभाव से नही बदलना है।
अपना काम करते जाना है,
ईश्वर पर सब कुछ छोड़ते जाना है।
धन्यवाद।
© Mohit