...

17 views

।। उसको समझ न पाया मैं।।
वो बोलती रही
पर कुछ जान न पाया मैं।
वो पूछती रही
पर कुछ उत्तर न दे पाया मैं।
वो इसारे करती रही
पर कुछ समझ न पाया मैं।
वो मुस्कुराती रही
पर उसके पीछे की वजह को समझ न पाया मैं।
वो रोती रही
उसकी आंशुओं को रोक न पाया मैं।
वो दूर जाती रही
पर अलग होने से रोक न पाया मैं।
वो धीरे धीरे मुझे भूलती गयी
और उसकी यादों को समेटता रह गया मैं।
© All Rights Reserved