...

6 views

ये कैसी मनमानी है.....?
हाय रे हाये,
ये क्या मनमानी है।
अभिव्यक्ति की आज़ादी ख़त्म करने की सरकार ने ठानी है।
ट्विटर खुले आम बता रहा है,
नौजवानों के अकाउंट सरकारी तंत्र बंद करवा रहा है।
ये सब मनमानी क्यों है साहिब?
संविधान हमारा अभिव्यक्ति की आज़ादी देता है।
आख़िर कहाँ जा कर जान देनी है साहिब?
संविधान से भी आगे हो क्या आप लोग?
सुकून की सांस लेने दोगे क्या साहिब लोग?
जनता बेवकूफ़ नहीं सब जानती है,
अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसकी ज़िम्मेदारी माँगती है।
जब अभिव्यक्ति बर्दाश्त नहीं तो किस बात का लोकतंत्र?
घोषित क्यों नहीं कर देते इंडिया को साहिबतंत्र?
हाय रे हाये संविधान की धज्जिया उड़ाई जानी हैं,
भगवान जाने कैसी ये मनमानी है।
#TWITTER #ACCOUNTABILITY #Politics
© Haniya kaur