...

4 views

#मोगरा#
मेरी सहेली
लाई एक पहेली
ढुंडो तो नाम
🌼🌼🌼
एक कली में
महक मेरी तेज
बुझाओ नाम?
🌼🌼🌼
लगे गहना
औरत ने पहना
बताओ नाम?
🌼🌼🌼
प्रेम प्रतीक
खिले सबके दिल
क्या है नाम?
🌼🌼🌼
गजरा बन
बन जाती मैं माला
ढूंढ लो नाम?
🌼🌼🌼
केश सजाऊं
खुशबू मैं फैलाऊं
याद है नाम?
🌼🌼🌼
सफेद रंग
छोटी मेरी पंखुड़ी
बुझाओ नाम?
🌼🌼🌼
ईश्वर संग
रिश्ता है अलग
क्या है नाम?
🌼🌼🌼
कभी इत्र है
बनता, कभी तेल
कौन है हम?
🌼🌼🌼
खुले मिलते
कभी बंध जाते है
सुमन हम ।
🌼🌼🌼
सबके प्रिय
सुगंधित पुष्प है।
सफेद हम
🌼🌼🌼
नाम मोगरा
कोई कहे चमेली
फूल है हम।

© mehakkhushiki #KRK#

उपरोक्त कविता हाइकु में लिखने की कोशिश की है।
पहली पंक्ति में 5 वर्ण , दुसरी पंक्ति में 7 वर्ण और तीसरी पंक्ति में 5 वर्ण कुल मिलाकर 17वर्ण की कविता को हाइकु कहते है।