...

3 views

होली रंगारंग
आया होली का त्योहार, बिखरे रंग हैं रंगारंग
विविध रंगों में रंगकर बदला बृज का रूपरंग...

सरसों फूली टेसू महके प्रकृति का मोहक रूप
ना सर्दी ना गर्मी मौसम पर मादकता की उमंग...

गाएँ फाग हुल्लड़ और रसिया होली के मतवारे
ढोल, माजीरा, ताशे बजते कहीं बजते हैं मृदंग...

गोकुल, मथुरा, वृंदावन के, होली हुल्लड़ प्यारे
और नंदगांव बरसाने की, होली बड़ी ही मलंग...

रंग, अबीर की बरखा से, लबरेज़ हुए हुरियारे
कहीं बंट रही माखन मिश्री कहीं बंट रही भंग...

रंग लिए निकले हुरियारे, डंडे लेकर बृजबाला
मस्ती का माहौल बना, खेले एक दूजे के संग...

घेर लई गोपी, घेर लियो कान्हा मचे यही शोर
बंसीवट पर बैठे मुरलीधर, देखें उत्सव रंगारंग...

रंग में रंग मिले होली के सब मिल जाएं रसरंग
खिले रंगों सा खिले ये जीवन ना हो फीका रंग...
© Naveen Saraswat