...

9 views

रंग मिलावट का
रंग मिलावट का
छान फटकार कर देखिए
यह दुनिया रंग मिलावट का
सब यहां मुखोटे पहन घूमते
यह सारा खेल दिखावट का

यहां कोई किसी के काम ना आता
बस बनता सबब रुकावट का
छान फटकार कर देखिए
यह दुनिया रंग मिलावट का

हर कोई यहां इस अक़ड में जीता
है सबको भरम बनावट का
दौड़ भाग की इस दुनिया में
है काम में कोई थकावट का
छान फटकार कर देखिए
यह दुनिया रंग मिलावट का

तन है जोश में मन मुरझाए
ना फूल है कोई खिलावॉट का
यह दुनियादारी तू जान ले वरना
ना मोल है मेरी लिखावट का
छान फटकार कर कर देखिए
यह दुनिया रंग मिलावट का
- Swapna Sharma