...

3 views

श्री कृष्ण का हाथ
साधिकार से अर्जुन ने माँगा
श्री कृष्ण का हाथ पता था शस्त्रहीन है
तब भी जीता देंगे ये सम्पूर्ण रण।

क्या करेगा अर्जुन उस नारायणी सेना का
जब स्वयं नारायण न हैं उसका अंग
व्यर्थ है वह सेना जब नारायण न हो संग।

सबको था ज्ञात विजयश्री की थाल है किसके पक्ष में
जिस राजसभा से रूठकर गए त्रिलोकाधिपति
कैसे संभव है उस पक्ष की विजय इस त्रिलोक में।

© Ayush Ranjan